
संवाददाता.. धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..
शादी करने से मना करने की बात पर क्षुब्ध होकर कलाई काटकर एवं कीटनाशक पीकर युवती द्वारा कर लिया गया आत्महत्या
शादी करने का झांसा देकर आरोपी द्वारा बनाया गया प्रेमसंबंध, फिर शादी करने से कर दिया गया मना
मर्ग क्रमांक 12/2026 की जांच पंचनामा कार्यवाही एवं गवाहों से पूछताछ पर यह पाया गया कि प्रकरण की मृतिका युवती का *आरोपी अजय टंडन से प्रेम संबंध था, जिसमें आरोपी द्वारा मृतिका को शादी करने का झांसा देकर पूर्व से प्रेम संबंध स्थापित किया गया। दिनांक 25.01.2026 को मृतिका द्वारा आरोपी को अपने घर ग्राम गिरौदपुरी बुलाकर शादी करने के लिए कहा गया, जिसमें आरोपी द्वारा मना करने पर, मृतिका द्वारा अपने हाथ की कलाई काट दिया गया एवं कीटनाशक का सेवन कर लिया गया*। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया। तत्पश्चात युवती के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सर्वप्रथम कसडोल एवं इसके बाद चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल बलौदाबाजार लाया गया, जिसमें इलाज के दौरान दिनांक 01.02.2026 को मृतिका की मृत्यु हो गई।
कि प्रकरण में चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए प्रकरण में अपराध क्र. 77/2026 धारा 108 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया* गया तथा आरोपी अजय टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतिका को शादी करने का झांसा देने देकर प्रेम संबंध स्थापित करना एवं बाद में शादी करने के लिए मना करना स्वीकार किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर मृतिका द्वारा आत्महत्या कर लिया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 30.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- अजय टंडन उम्र 31 साल निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा) थाना गिधौरी







