राष्ट्रीय मछुआरा संघ मे बंसत लाल कैवर्त को विधानसभा अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी

Picture of Awas Kaiwart

Awas Kaiwart

FOLLOW US:

SHARE:

राष्ट्रीय मछुआरा संघ मे बंसत लाल कैवर्त को विधानसभा अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी

मरवाही/प्रयास कैवर्त 

राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल की अनुशंसा पर बसंत लाल कैवर्त को मरवाही विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि बसंत लाल कैवर्त वर्तमान में मछुआ समाज के जिलाध्यक्ष, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के पद पर भी कार्यरत हैं और लंबे समय से समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके मनोनयन पर समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि बसंत लाल कैवर्त एक सक्रिय, सरल एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं, जो वर्षों से मछुआ समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज को संगठित करने, समाज के लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें मरवाही विधानसभा अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

बताया जा रहा है कि बंसत कैवर्त की नियुक्ति संगठन विस्तार एवं समाज हित को ध्यान में रखते हुए की गई है। उनके मनोनयन से मरवाही विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के लोगों को एक मजबूत नेतृत्व प्राप्त होगा। समाज के लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार, आवास, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आरक्षण सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री बसंत लाल कैवर्त ने राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और समाज के अधिकार, सम्मान एवं भागीदारी के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

उनके मनोनयन पर जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही सहित मरवाही विधानसभा क्षेत्र के समाजजनों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में समाज और संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Awas Kaiwart
Author: Awas Kaiwart

Learning about journalism and latest technology.

Leave a Comment

और पढ़ें