गौरेला पेंड्रा मरवाही/ प्रयास कैवर्त 
भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के दुर्गा चौक, पेंड्रा में महिला कांग्रेस एवं कांग्रेसजनों द्वारा केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एप्सटीन फाइल्स में सामने आए कथित तथ्यों को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से इस विषय पर स्पष्टीकरण की मांग की।
इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के विरोध में उनका पुतला दहन किया तथा प्रतीकात्मक रूप से पुतले पर काली स्याही फेंक कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती विद्या राठौर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहादेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सदैव आवाज़ उठाती रहेगी।
इस अवसर पर मरवाही के पूर्व विधायक केके धुरू,रेखा तिवारी, जलेश सिंह, गिरजा रानी, प्रेमवती कोल, कुसुम पूरी,नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जलान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयदत्त तिवारी, रवि राय, हसनेंन ख़ान, निलेश गुर्जर, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि केंद्र सरकार इस विषय पर स्पष्ट स्थिति नहीं रखती है, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।







