मरवाही में युवा सम्मेलन: 200 से अधिक युवाओं की उपस्थिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजन

Picture of Awas Kaiwart

Awas Kaiwart

FOLLOW US:

SHARE:

मरवाही | संवाददाता प्रयास कैवर्त 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर मरवाही में आयोजित युवा सम्मेलन में 200 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

मुख्य वक्ताओं का संबोधन

मुख्य वक्ताराज कुमार कश्यप (विभाग कार्यवाह),वंशधारी पूरी (विभाग सह सामाजिक सद्भाव प्रमुख)ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। संगठित शक्ति, अनुशासन और सेवा भाव से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

सत्रों में युवाओं की सक्रियता

सम्मेलन के दौरान—बौद्धिक सत्र,सामूहिक चर्चा,प्रेरक उद्बोधन,राष्ट्र-समाज सेवा पर संवादआयोजित किए गए, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम संचालन

संचालन की जिम्मेदारी शिव शंकर तिवारी,गोवर्धन तिवारी द्वारा निभाई गई।

समापन में राष्ट्रसेवा का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में मूलविजय तंवर के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

प्रमुख सहयोगी

हिमांशु सोनी, अमर गुप्ता, आदित्य सोनी, महिमा द्विवेदी, उत्तम चंद्राकर, किशन सिंह ठाकुर, निमिष गुप्ता, आंचल राय, निकित राय, बलदेव बैगा, कमलेश यादव, अजय तथा ABVP के शुभम् पाठक सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Awas Kaiwart
Author: Awas Kaiwart

Learning about journalism and latest technology.

Leave a Comment

और पढ़ें