जनदर्शन में जनता की आवाज, 110 से अधिक आवेदनों पर प्रशासन सक्रिय

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

जनदर्शन में जनता की आवाज, 110 से अधिक आवेदनों पर प्रशासन सक्रिय

अतुल गुप्ता / मुंगेली

जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में आमजन अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचे। जनदर्शन के दौरान 110 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम अमोरा निवासी विजय पटेल ने शौचालय निर्माण, ग्राम जोता के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम करही-देवरी की ज्योति वैष्णव ने आधार कार्ड में सुधार तथा ग्राम लक्षनपुर (अ.) के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग रखी। इसी क्रम में ग्राम डाड़गांव के राजकुमार भास्कर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बरबपुर की किरण कुलमित्र ने किसान किताब उपलब्ध कराने तथा ग्राम खाम्हीकुर्मी की अमरमती कुर्रे ने अपने स्वर्गीय पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

इसके अलावा ग्राम पालचुवा की रीमा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, ग्राम कंतेली के संतन बंजारे ने ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार, तिलक वार्ड मुंगेली की कांति पात्र ने महतारी जतन योजना का लाभ तथा ग्राम अमोरा के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी। वहीं ग्राम चकरभठा के प्रमोद साहू ने नाली निर्माण सहित अन्य आवेदकों ने भी विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे।

अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें