“गणतंत्र दिवस पर गुल्लीडांड में खेल और पर्यावरण का संगम, करगी कला ने जीता क्रिकेट फाइनल”

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

“गणतंत्र दिवस पर गुल्लीडांड में खेल और पर्यावरण का संगम, करगी कला ने जीता क्रिकेट फाइनल”

गणतंत्र दिवस पर गुल्लीडांड में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, करगी कला बनी विजेता

आशीष श्रीवास / मरवाही 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम गुल्लीडांड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती गायत्री गणेश मार्को उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों का स्वागत पारंपरिक माला के स्थान पर पौधे के गमले भेंट कर किया गया, जिसकी उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना की।

प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले सेमीफाइनल मुकाबला भर्रीडांड और मरवाही की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मरवाही की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मरवाही और करगी कला की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मरवाही की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवर में 106 रन का लक्ष्य करगी कला के सामने रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए करगी कला की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मात्र 7 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह रोमांचक मुकाबले में करगी कला की टीम ने फाइनल जीतकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 13,000 रुपये रखा गया था। शानदार प्रदर्शन के लिए ओमप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 75 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चुक्की को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिन्होंने हर मैच में अहम रन और विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूती दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच बिंदु बाई, उपसरपंच अशोक केवट, पंच लल्लन केवट, राधे विश्वकर्मा, राजकमल पांडे, अमोल सिंह, जयप्रकाश, विमला बाई पाव, श्रवण यादव, फूल सिंह, चरण सिंह उपस्थित रहे। वहीं मैच के सफल संचालन में कॉमेंटेटर राजकुमार पुरी, राजू यादव (शिक्षक), हेमंत शुक्ला (ऑपरेटर), विनय साहू (फड़ प्रभारी), सत्यवान यादव एवं विक्की भट्ट का विशेष योगदान रहा।

इस सफल आयोजन का श्रेय गुल्लीडांड युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को जाता है, जिनके सहयोग और मेहनत से प्रतियोगिता अनुशासन, खेल भावना और उत्साह के साथ संपन्न हुई। आयोजन ने ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ गणतंत्र दिवस को यादगार बना दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें