साइबर सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर पुलिस

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

साइबर सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर पुलिस

अतुल गुप्ता तखतपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में साइबर सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर पुलिस द्वारा दिनांक 30/10/2025 को इनफेंट हैवन वर्ल्ड स्कूल गुरुद्वारा रोड तखतपुर में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें।

साइबर सुरक्षा राष्ट्र सुरक्षा विषय पर, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें करीबन चालीस बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ममता देवांगन द्वितीय पुरस्कार अंचल धुरी तृतीय पुरस्कार अमित शिवहरे ने प्राप्त किया, कार्यक्रम में स्कूल के संचालक दिलीप तोलानी शासकीय कन्या शाला तखतपुर के प्रिंसिपल जितेन्द्शुक्ला थाना तखतपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय एवं अन्य थाना तथा स्कूल स्टाफ पत्रकार बंधुगण उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर साइबर सुरक्षा कर राष्ट्र सुरक्षा करने के अभियान और अधिक प्रभावी करने का संकल्प लिया, इसी तारतम्य में ग्राम करन कापा में जनप्रतिनिधिगण ग्रामवासी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सरपंच जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधु एवं ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे जिन्होंने साइबर सुरक्षा राष्ट्र सुरक्षा के संबंध में शपथ ली।

Leave a Comment

और पढ़ें