विकासखंड बलौदा बाजार के अंतर्गत ग्राम..पहदा एवं खैदा(खैरा)में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल..विधायक संदीप साहू

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

विकासखंड बलौदा बाजार के अंतर्गत ग्राम..पहदा एवं खैदा(खैरा)में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल..विधायक संदीप साहू

संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदा बाजार(डोंगरा)!! बलौदा बाजार जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत पहदा एवं खैदा (खैरा) में आयोजित आंगनबाड़ी भवन उद्घाटन में पहुंचे कसडोल विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित लोकप्रिय विधायक संदीप साहू ने द्वीप प्रजलित करते हुए फीता काटकर दोनों भवनों का उद्घाटन किया।


अपने उद्बोधन में बोले कि सीमित बजट में इतना सुंदर आंगनबाड़ी भवन बनाना सराहनीय है, यह ग्राम विकास की मिसाल है

ग्राम -पांहदा, ग्राम पंचायत खैरा में नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संदीप साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अंजली विमल साहू ने की।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के स्कूल प्रांगण में स्थित आंगनबाड़ी परिसर में किया गया, जहां जनपद सदस्य उषा रामाधार साहू, ग्राम सचिव-क्रांति कुमार साहू, सरपंच हीरा प्रकाश मिरि, पूर्व सरपंच अमृत रमैया यादव , उपसरपंच मनहरण लाल पैकरा, पंचगण और प्रतिनिधिगण एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस विमल साहू, मंडल अध्यक्ष लवन दौलत राम साहू , जिला सचिव सतीश पांडे, लवन शहर मंडल अध्यक्ष अभय तिवारी , संयुक्त महामंत्री वीरेंद्र कुर्रे, युवा नेता अजय बार्वे, त्रिभुवन वर्मा, बम्हनपुरी सरपंच हिस्सा पैकरा और बड़ी संख्या में ग्राम के सम्मानित नागरिक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।

ग्राम सचिव क्रांति कुमार ने जानकारी दी कि यह आंगनबाड़ी भवन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था, जिसकी लागत ₹8 लाख 40 हजार रही। भवन में एक किचन, एक कक्ष, एक अतिरिक्त हॉल, छोटा बरामदा और छोटा सीमांकित परिसर का निर्माण किया गया है।
विधायक संदीप साहू ने ग्राम सचिव क्रांति कुमार साहू और पूर्व सरपंच अमृत रमैया यादव को बधाई देते हुए कहा कि “जितनी कम राशि में इतना सुंदर और उपयोगी भवन तैयार हुआ है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।”

उन्होंने आगे कहा कि ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गांव के लिए ₹5 से ₹6 लाख की सहायता राशि देने और अपने कार्यकाल में नया पहंदा (नवाडीह) मार्ग को पक्की सड़क के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

संदीप साहू ने इस अवसर पर वर्तमान सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए बढ़ते बिजली बिलों का विरोध भी दर्ज किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सदस्य अंजली विमल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा —

“जिस प्रकार किसी भवन की मजबूती के लिए मजबूत नींव की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार आंगनबाड़ी बच्चों के जीवन में शिक्षा, संस्कार और जीवनशैली की नींव रखती है।”

उन्होंने आगे कहा कि “बच्चे ही हमारे भविष्य की सच्ची पहचान हैं, और ग्रामवासी जिस भावना से आंगनबाड़ी के लिए भूमि उपलब्ध कराकर इस कार्य में सहभागी बने हैं, वह सराहनीय है।”

अंजली विमल साहू ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आने वाले समय में भी हम सभी मिलकर विकास के ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।”

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अंत में आभार प्रदर्शन ग्राम के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में गांव के लोगों का उत्साह देखने लायक था।

ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच हीरा प्रकाश मिरि , उपसरपंच मनहरण लाल पैकरा, सचिव क्रांति कुमार साहू ने कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जिससे सभी ग्राम वासी और आसपास के आए हुए जनप्रतिनिधि सब ने उनकी मेजबानी को सराहा। गांव के सभी पंचों का विशेष सहयोग रहा, सभी पंचगण डिगेश्ववरी धीवर , मीना धीवर, दरसमती पैकरा,योगेंद्र साहू, गायत्री चेलक, बसंती बाई कोसले, दिनेश कुमार पैकरा ,रजनी बाई, प्रेमलाल निर्मलकर, शिवकुमार पैकरा,रुक्मणी पैकरा ,पार्वती पैकरा ,मोतीराम पाडे ,वरिष्ठ एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

चतुर सिंह पैकरा, रामप्यारी पैकरा, समारू यादव,राम सिंह पैकरा, सोनू पैकरा , कुश पैकरा ,चंद्रभान पैकरा ,रामलाल केवट, फिरतू केवट, सधालु पैकरा , मेकराम यादव , खेदुराम पाड़े, गिरधारी केवट ,रूपचंद चेलक ,राजाराम यादव, महेत्तर मिरी, उत्तरा पैकरा ,चंदन पैकरा , गजानंद यादव ,सोनू केवट, सरिता पैकरा , दुलारी बाई केवट, सुवा बालिका ग्रुप ,राउत नाचा ग्रुप, ग्राम संगठन लेखपाल पालेलेश्वरी ध्रुव और गांव भर के वरिष्ठजन ,सामाजिक जन एवं महानदी क्रिकेट ग्रुप युवा भारी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें