उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व — छठ समिति ने जताया प्रशासन का आभार

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व — छठ समिति ने जताया प्रशासन का आभार

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

मुंगेली,लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार की प्रातःकालीन बेला में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर संपन्न हुआ। व्रतियों ने सूर्य देव और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

शहर के आगर नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ जल में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करती दिखीं। सूर्य की पहली किरण के साथ ही वातावरण ‘छठ मइया की जय’, ‘जय सूर्य देव’ के जयघोष से गूंज उठा।

छठ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम प्रशासन द्वारा किए गए थे। इसके लिए समिति ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर पालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।

छठ घाट पर उपस्थित लोगों ने बताया कि अब हर साल आगर नदी का छठ पर्व देखने लायक बन गया है। स्वच्छ घाट, सुंदर सजावट और भक्तिमय वातावरण ने इस बार का आयोजन यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें