जनदर्शन: आमजनों ने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग की

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

जनदर्शन: आमजनों ने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग की

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली 

मुंगेली, जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय निकायों से पहुंचे आमजनों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग की।

जनदर्शन में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम खेढ़ा के श्री अजय तिवारी ने बिजली बिल में सुधार कराने, ग्राम झझपुरीकला के मिल्लूराम साहू ने पानी निकासी की व्यवस्था कराने, ग्राम लोहड़िया के छोटेलाल बघेल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय योजना का लाभ दिलाने, ग्राम अखरार के हीरालाल कुम्भकार ने इलेक्ट्रॉनिक चाक दिलाने, नगर पंचायत बरेला की वर्षा धीवर ने जिला बाल संरक्षण योजना का लाभ दिलाने, ग्राम किशनपुर के चन्दूलाल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, ग्राम बमुरहाडीह के किसान संतराम ने राजस्व अभिलेख में अपने नाम में त्रुटि सुधार कराने, ग्राम खाम्हीकुर्मी के ग्रामीणों ने ग्राम में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम दरवाजा के गौतम जायसवाल ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजनांतर्गत ऋण दिलाने, ग्राम भथरी के ग्रामीणों ने बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली सड़क मार्ग में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिला पंचायत सीईओ ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सारिका मित्तल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें