थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत गौवंश का क्रूरतापूर्वक वध करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24 बलौदा बाजार..

गिरफ्तार आरोपियों में विधि से संघर्षरत 02 बालक भी है शामिल

आरोपियों द्वारा विक्रय करने के लिए गौवंश के साथ क्रूरता पूर्वक घटनाओं को दिया जा रहा था अंजाम

आरोपियों द्वारा ग्राम कोलिहा और मांढर के बीच, अडबंधा एवं दरचुरा में गौवंश वध की घटनाओं को दिया गया था अंजाम

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में पशु क्रूरता अधिनियम की विविध धाराओं के तहत 03 अपराधिक प्रकरण किया गया है दर्ज

घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज एवं विश्वस्त सूत्रों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए, किया गया उन्हें गिरफ्तार

प्रार्थी करण निषाद निवासी ग्राम कोलिहा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.04.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा ग्राम कोलिहा और मांढर के बीच खार में गौवंश का वध कर दिया गया है, जिसमें उक्त गौवंश का शव क्षत विक्षत अवस्था में घटना स्थल पर पड़ा हुआ है। ठीक इसी प्रकार पूर्व में भी अज्ञात आरोपियों द्वारा ग्राम अडबंधा मेन रोड एवं दरचुरा में भी गौवंश का क्रूरता पूर्वक वध किये जाने की घटना किया गया था। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 325 बीएनएस छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,10,11 के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक *श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा गौवंश को क्रूरता पूर्वक काटकर, उसे विक्रय करने वाले आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी सिमगा को आवश्यक दिशा निर्देश* दिया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं इसके आसपास समस्त पहुंच मार्गो में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही *ग्राम गणेशपुर, विश्रामपुर एवं इसके आसपास ग्रामों में भी मुखबिर लगाकर आरोपियों के संबंध में पतासाजी किया जा रहा था। इस बीच विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि ग्राम गणेशपुर निवासी कुछ आरोपी गौवंश को काटकर उसे विक्रय करने की घटनाओं में शामिल* है। कि सूचना पर थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विधि से संघर्षरत दो बालक सहित, 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उपरोक्त तीनों घटनाओं में विक्रय करने हेतु गौवंश का क्रूरता पूर्वक वध करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में सभी चारों आरोपियों को आज दिनांक 06.04.2026 को भी विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. राजीव मसीह उर्फ बॉबी उम्र 22 साल निवासी ग्राम गणेशपुर थाना सिमगा

2. साहिल मसीह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर थाना सिमगा

3. विधि से संघर्षरत 02 बालक

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें