श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ..

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..

बलौदा बाजार(डोंगरा) आदर्श ग्राम पंचायत मुंडा में उत्तम लाल कुसुम वर्मा सम्मेलन राम कुमारी वर्मा परिवार द्वारा आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक पीले और केसरिया वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद् भागवत की महिमा का गुणगान करते हुए आगे बढ़ते रहे। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी ने इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां कलश स्थापित कर श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया आयोजकों द्वारा यात्रा में शाम धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह यात्रा न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवंत करती है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देती है। विभिन्न स्थानों पर भी इसी प्रकार कथा के पूर्व कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।बिलासपुर मंगला पासीद के प्रकांड विद्वान भागवत आचार्य कथा वाचक पंडित प्रकाश दास वैष्णव कथा वाचक द्वारा बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के दुखों का नाश होता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। सात दिवसीय इस ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन कथा, भजन, प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें