
संवाददाता… धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..

बलौदा बाजार(डोंगरा) तहसील लवन से करीब 10 किलोमीटर दूर बसा ग्राम पंचायत मरदा में शासकीय भूमि के सागौन पेड़ को पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवचरण जोशी द्वारा दबंगई पूर्वक सागौन पेड़ को काटकर बेच दिये जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ।उक्त मामले की शिकायत वर्तमान सरपंच पूजा नागेश साहू ने एस डी एम बलौदाबाजार को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई किये जाने की मांग किये गए हैं।आपको आगे बताते चलें कि वर्तमान सरपंच पूजा नागेश साहू ने अपने लेटर पेड में एस डी एम बलौदाबाजार को लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत कराई है कि ग्राम पंचायत मरदा के मुक्तिधाम के के पास के शासकीय भूमि के नव नग सागौन का पेड़ देवचरण जोशी द्वारा बिक्री के लिए काटे गए हैं ,देवचरण जोशी तहसील लवन को गुमराह कर सागौन पेड़ के लगे जमीन को अपना बताकर बी1 का फर्जी नक्शा खसरा देकर काटने की अनुमति लिए थे जिस पर तहसीलदार ने सूझबूझ दिखाते हुए देवचरण जोशी को सागौन पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं दिये हैं इसके बावजूद ग्राम पंचायत को धोखे में रखकर सागौन पेड़ को काट डाला है।पूछने पर कहा जा रहा है कि क्या हुआ है पेड़ कट गए तो आपको क्या परेशानी हो रही है कहकर सरपंच को जवाब दिये जाने की बात भी सामने आ रहा है।उक्त संबंध में संवेदनशील एस डी एम प्रकाशचन्द कोरी ने पत्रकारों को बताया कि सागौन पेड़ की कटाई करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई शत प्रतिशत होगा।पूर्व सरपंच प्रतिनिधि देवचरण जोशी ने बताया कि उनके जमीन पर लगा सागौन पेड़ को काटे जाने की बात स्वीकार किये हैं।अब वास्तविक रूप से सागौन पेड़ शासकीय भूमि लगा है या देवचरण जोशी के निजी जमीन पर जांच में स्पष्ट हो जाएगा, इसकी पुष्टि हमारी अखबार या न्यूज़ साइट या चैनल नहीं करता है।उक्त मामले में कार्रवाई कब होगी यह आने वाला समय मे पता चल ही जाएगा।








