
संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..
बलौदा बाजार(डोंगरा) स्थानीय पुलिस थाना लवन में 28 फरवरी दिन शनिवार को शाम 5 बजे तहसीलदार लवन पेनका टोन्डरे की मुख्य आतिथ्य एवं थाना प्रभारी लवन शशांक सिंह के अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।उक्त बैठक में लवन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच, कोटवार, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के वरिष्ठ नागरिकों सहित पत्रकारो की उपस्थिति रहा।इस सम्बंध में तहसीलदार श्री टोन्डरे ने उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए आगामी होली पर्व भाईचारे ,सद्भाव एवं शांति पूर्वक मनाए जाने की अपील किये साथ ही यह भी कहा कि जोर जबरदस्ती किसी भी व्यक्ति पर रंग गुलाल नहीं लगाना है ,दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना है, शराब पीकर वाहन नहीं चलाना है, कृत्रिम बाल वगैरह लगाकर इधर उधर नहीं घूमना ,बिजली खम्बे एवं तार के आसपास होली नहीं जलाना है, दूसरे के घर से लड़की ,कंडे ,या अन्य जलाऊ समान चोरी कर होलिका दहन में नहीं समाहित करना है, डीजे का प्रयोग प्रतिबंध है, होलिका दहन के दिन अनावश्यक शोर शराबे अश्लील गाली गलौज नहीं करना है।सहित अन्य विषयों पर प्रकाश डाला।इसके अलावा थाना प्रभारी शशांक सिंह ने कहा कि संवेदनशील ग्रामों में पुलिस की गस्त गाड़िया 24 घण्टे पेट्रोलिंग पर रहेगी, निगरानी बदमाशों पर पुलिस की नजर 24 घण्टे रहेगी, किसी भी आपात कॉल स्थिति में थाना द्वारा जारी आपात कॉल नम्बर दिये गए हैं उसमें तत्काल पुलिस को सूचना देंगे की बात कहते हुए अंत में दोनों अधिकारियों ने सभी को होली पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दिये।उक्त बैठक में पत्रकारो में पुनुराम बंजारे ,हरा एंथोनी बार्वे,गोलू कैवर्त्य ,धनकुमार कौशिक,,मुरारी साहू ,सरपंचो में मोहन बंजारे , ,सहित अन्य गांव के सरपंच ,वहीं लवन थाना स्टॉफ में सब इंस्पेक्टर जग सिंह ठाकुर,ए एस आई सुरेंद्र सिंह ,ए एस आई देवानंद माथुर सहित कोटवारों में रविशंकर चौहान, शिवकुमार,सहित अन्य ग्रामों के कोटवारों की उपस्थिति रहा।







