संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश
संवाददाता..धनकुमार कौशिक… छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..
बलौदाबाजार, संत शिरोमणी बाबा गुरुघासीदास जी के जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में 22 से 24 फ़रवरी 2026 तक आयोजित होने वाले विशाल संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले की अंतिम तैयारी का कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को गिरौदपुरी पहुंचकर जायजा लिया।उन्होंने मुख्य कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर सौंपे गए दायित्वों एवं सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की और जरुरी निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सोनी ने मेले के विभिन्न पॉइंट्स पर मजिस्ट्रियल ड्यूटी में लगे अधिकारियों से कहा कि संवेदनशीलतापूर्वक अपने दायित्व निर्वाहन करें श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण ब्यवहार हो ताकि मेले से सुखद अनुभूति लेकर जाएं। उन्होंने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, ट्रेफिक व्यवस्था, वायरलेस सेट की व्यवस्था चिकित्सा सुविधा एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन,साफ- सफाई, पेयजल, स्नानागार, शौचालय, दाल- भात केन्द्र आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
बताया गया कि इस बार मेला में सुविधा में इजाफा किया गया है। दाल भात केन्द्र संचालन हेतु 220 समूहों का चयन किया गया है।9 हेल्थ कैम्प, 10 एम्बुलेंस,250 अस्थाई टेप नल कनेक्शन, 48 पानी टैंकर,550 सफाई कर्मचारी, 100 अस्थाई शौचालय, 16 चलित शौचालय, 55 स्नानागार,18 विद्युत ट्रांसफार्मर,10 जनरेटर, 8 अग्निशमन वाहन,2 क्रेन एवं 80 स्थाई शौचालय की व्यवस्था रहेगी
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता,एसडीएम आरआर दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।







