अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, ग्राम ढोलगी से 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, ग्राम ढोलगी से 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

संवाददाता: अतुल गुप्ता, ब्यूरो चीफ मुंगेली

मुंगेली जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग लोरमी की टीम ने ग्राम ढोलगी में छापेमार कार्रवाई करते हुए 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।


जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार यादव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई कच्ची महुआ शराब को विधिवत जप्त कर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए। इसी के तहत आबकारी विभाग द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध स्थानों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत घातक है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी के उप निरीक्षक श्री अमित शाह एवं आबकारी कांस्टेबल श्री हरि चरण खूँटे की सक्रिय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें