MPL माटीकछार क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, अंधियारखोर बनी विजेता

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

MPL माटीकछार क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, अंधियारखोर बनी विजेता

आशीष श्रीवास/पेंड्रा
डाहीबहरा | 19 जनवरी 2026

अपने जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डाहीबहरा में आयोजित MPL माटीकछार क्रिकेट टूर्नामेंट का आज बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अंधियारखोर बनाम माटीकछार के मध्य खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अंधियारखोर टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी युवा, ग्रामीणजन एवं आसपास के ग्राम पंचायतों से आए दर्शक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवन का आधार बताया। श्री पैकरा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नशा मुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलती है।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री सुखराम सोनवानी, सरपंच प्रतिनिधि श्री पप्पू करसायल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री मुद्रिका सराही, श्री गुलाब राज, डाहीबहरा के पूर्व सरपंच श्री देवलाल, अंधियारखोर सरपंच श्री गेंदलाल, उप सरपंच श्री रामखेलावन राठौर, मंडल महामंत्री श्री घनश्याम राठौर, डाहीबहरा से श्री अमोल पूरी, श्री मनोज यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में अंधियारखोर टीम ने अनुशासित गेंदबाज़ी और सशक्त बल्लेबाज़ी के दम पर माटीकछार टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों के करकमलों से ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि, “इस प्रकार के ग्रामीण खेल आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। मैं सभी आयोजक भाइयों, खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।”

अंत में श्री पैकरा ने MPL माटीकछार क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में और भी बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आह्वान किया।

Leave a Comment