छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में असंतोष: विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्तियों पर रोक..

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में असंतोष: विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्तियों पर रोक..

संवाददाता..धनकुमार कौशिक

बलौदा बाजार(डोंगरा)!! इंडियन यूथ क्रांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में की गई विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया द्वारा कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है.कि पूर्व में जारी नियुक्तियों की सूची को आगामी आदेश तक स्थगित रखा जाएगा.कि प्रदेश में बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के स्तर पर बड़ी संख्या में ताबड़तोड़ नियुक्तियां की गई थी.जिससे संगठन के भीतर असंतोष का माहौल बन गया था. युवा कांग्रेस की परंपरा के अनुसार, विधानसभा अध्यक्षों का चयन चुनावी प्रक्रिया के जरिए होता है.लेकिन चुनाव में देरी के चलते नियुक्तियों का सिलसिला तेज हो गया था.

सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों को लेकर संगठन में पारदर्शिता पर सवाल उठे और कुछ कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध भी जताया.यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी के खिलाफ आरोप लगाते हुए पर्चे भी लगाए गए जिससे मामला और गरमा गया.लगातार बढ़ते असंतोष और विवाद को देखते हुए संगठन ने फिलहाल सभी नियुक्तियों पर रोक लगाने का फैसला किया गया है.

Leave a Comment