प्रशांत यादव पुनः बनाए गए भाजयुमो जिला महामंत्री

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

प्रशांत यादव पुनः बनाए गए भाजयुमो जिला महामंत्री..

संवाददाता..धनकुमार कौशिक

बलौदा बाजार(डोंगरा)!! भारतीय जनता युवा मोर्चा बलौदाबाजार-भाटापारा की जिला कार्यकारिणी का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया गया है। संगठन ने युवा नेता प्रशांत यादव की कार्यकुशलता और निष्ठा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणम्य पांडे ने प्रदेश और जिले के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन व अनुमोदन के बाद अपनी नई टीम की घोषणा की प्रशांत यादव की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने अपनी मुहर लगाई है इस नियुक्ति में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का विशेष योगदान और मार्गदर्शन रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव की सर्वसम्मति और अनुशंसा से प्रशांत यादव को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वही प्रशांत यादव की दोबारा नियुक्ति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अनुभव और युवाओं के बीच सक्रियता से जिले में युवा मोर्चा का आधार और मजबूत होगा प्रशांत यादव के दोबारा जिला महामंत्री बनने की खबर फैलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में खुशी की लहर दौड़ गई समर्थकों ईष्ट मित्रों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें इस नई उपलब्धि के लिए ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

Leave a Comment