कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली में किसान दिवस सह किसान–वैज्ञानिक संवाद का आयोजन

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली में किसान दिवस सह किसान–वैज्ञानिक संवाद का आयोजन

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ /मुंगेली, 23 दिसंबर

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मुंगेली में आज किसान दिवस सह किसान–वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न गांवों से आए लगभग 200 किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं वैज्ञानिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत किस्मों का चयन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक/जैविक खेती, कीट-रोग प्रबंधन एवं कृषि क्षेत्र में नवीन नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों पर चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर विकसित भारत (VB) की परिकल्पना एवं जी राम जी (G Ram Ji) द्वारा प्रस्तावित नई योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 125 दिनों का रोजगार, बेरोजगारी भत्ता तथा गारंटीड रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई तथा ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रेरणादायी उद्बोधन का प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में किसानों की भूमिका, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक खेती, नवाचार एवं किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

किसान दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी योगदान को भी स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली के प्रक्षेत्र (फील्ड) भ्रमण कराया गया, जहाँ प्राकृतिक खेती, जीरो सीड ड्रिल से बुवाई, ऑर्चर्ड (फलोद्यान) तथा पोषण वाटिका (न्यूट्रिशन गार्डन) के प्रत्यक्ष प्रदर्शन दिखाए गए। वैज्ञानिकों द्वारा इन तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी दी गई।

अंत में किसानों से वैज्ञानिक अनुशंसाओं को अपनाकर उत्पादन, उत्पादकता एवं आय बढ़ाने का आह्वान किया गया तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें