कसडोल विधायक संदीप साहू से केंवट(निषाद)समाज चंगोरी परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने किये सौजन्य भेंट मुलाकात..
संवाददाता…धनकुमार कौशिक/ बलौदा बाजार
कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय जनहितैषी विधायक संदीप साहू से बुधवार 24 दिसम्बर को उनके विधायक निवास कसडोल में जाकर केंवट(निषाद)समाज चंगोरी परिक्षेत्र तहसील लवन के नव मनोनीत महिला एवं पुरूष पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुलाकात किये।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का सरलता से स्वागत किये एवं सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए समाज को बेहतर बनाने में कार्य करने की सकारात्मक संदेश दिये।इस अवसर पर भेंट मुलाकात करने वाले पदाधिकारियों में नव मनोनीत अध्यक्ष गोलू कैवर्त्य ( जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बलौदाबाजार ),सचिव चंद्रप्रकाश कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष बिसाहू राम कैवर्त्य ,प्रवक्ता लीला राम कैवर्त्य, महिला संगठन सलाहकार इंदिरा कैवर्त्य ,संगठन मंत्री ईश्वरी कैवर्त्य सहित प्रमुख लोगों की उपस्थिति रहा।समाज के पदाधिकारियों ने भेंट मुलाकात कर शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह कार्यक्रम में आने के लिए भी न्योता दिये, जिसे विधायक ने सरलता से स्वीकार कर समर्थन दिये।







