थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग.

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

अतुल गुप्ता तखतपुर

थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग.

अप.क्र. – 641/2025 धारा- 331(4),305 317 BNS  

मंदिर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर एवं चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

जप्त मशरूका – चांदी का मुकुट व 02 नग चांदी का नयन ।

गिरफ्तार आरोपी

 

1. महेश केवट पिता टेटकू राम केवट उम्र 40 साल निवासी ग्राम बेलसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

2. जितेन्द्र जाधव पिता बलीराम चाधव उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 तखतपुर जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्याम कुमार प्रधान निवासी बेलसरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.11.2025 की दरमियानी रात कोई चोर ग्राम बेलसरी बहेरा घाट मंदिर मे घुसकर शिव जी के मुर्ति मे लगे चांदी के नयन व मुकुट को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा पू स) के। द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए ,थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय के द्वारा चोरी जैसे गंभीर मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर घटना के आस पास के लोगो से पुछताछ सीसीटीवी पुटेज के आधार पर संदेही महेश केवट को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया व चोरी गये सामान को जितेन्द्र जाधव के दुकान मे बेचना बताया। जितेन्द्र जाधव के कब्जे से चांदी के नयन व मुकुट को बरामद किया गया, आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय ,सउनि बी आर साहू आशीष वस्त्रकार सुनील सूर्यवंशी, कलेश्वर यादव की विषेष भूमिका रही।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment