वनांचल शिक्षा सेवा न्यास रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत बंशीताल में खेल आयोजन

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

वनांचल शिक्षा सेवा न्यास रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत बंशीताल में खेल आयोजन

 

वनांचल शिक्षा सेवा न्यास रायपुर छत्तीसगढ़ ने जनजातीय क्षेत्र के शिक्षा के माध्यम से ग्राम पंचायत बंशीताल में एक भव्य खेल आयोजन किया। इस आयोजन में आसपास के विभिन्न केंद्रों मड़ई,पथर्रा,कोलेबिरा, बघर्रा, डोंगराटोला, बंशीताल, मगुर्दा, गुल्लीडांड, लिटियासरई,रूमगा इत्यादि केंद्र के आचार्य दीदी जी और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खेल में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बंशीताल के सरपंच पिंकी देवेंद्र श्याम, जनपद पंचायत सदस्य गायत्री गणेश मार्को और संकुल समन्वयक मरवाही से भुनेश्वर सिंह मार्को उपस्थित रहे। इसके अलावा, ग्रामवासियों और पूर्व आचार्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें शामिल हैं:

फुगड़ी,बिस्किट दौड़,चम्मच दौड़,कुर्सी दौड़,100 मीटर दौड, खो-खो

इन खेलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

वनांचल शिक्षा सेवा न्यास का यह आयोजन न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय समुदाय के बच्चों को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान करता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वनांचल शिक्षा सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा,

खेलों में विजेता प्रतिभागियों को पेन काफी इनाम के रूप में वितरण किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

वनांचल शिक्षा सेवा न्यास भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित और समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि इस तरह के आयोजन से हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

वनांचल शिक्षा सेवा न्यास सभी प्रतिभागियों, मुख्य अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें