छत्तीसगढ़ के धीरज सिंह को मिला ‘अटल भारत गौरव सम्मान’

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

छत्तीसगढ़ के धीरज सिंह को मिला ‘अटल भारत गौरव सम्मान’

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ

गुवाहाटी स्थित नॉर्थ ईस्टर्न डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEDFi) में 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित एक भव्य समारोह में तखतपुर (छत्तीसगढ़) के समाजसेवी धीरज सिंह को “अटल भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. नुमल मोमिन, बॉलीवुड अभिनेता श्री अली खान तथा दुलियाजान नुमालीगढ़ पाइपलाइन लिमिटेड (DNPL) के माननीय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता रहे।

धीरज सिंह को यह सम्मान उनके 10 वर्षों की उल्लेखनीय सामाजिक सेवा,सामुदायिक विकास और शैक्षिक उत्थान में निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। समाज में शिक्षा के माध्यम से परिवर्तन लाने की उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया।

“अटल भारत गौरव सम्मान” उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कार्य, नवाचार और प्रभाव के माध्यम से समाज में असाधारण योगदान दिया है।

यह सम्मान धीरज सिंह की निस्वार्थ सेवा, समाज सुधार के प्रति उनकी दृष्टि और युवाओं को शिक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने के उनके सतत प्रयासों की प्रतिष्ठित पहचान है।

Leave a Comment

और पढ़ें