ग्राम पंचायत पीपरडोल में नाली निर्माण कार्य के लिए किया भूमि पूजन

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

ग्राम पंचायत पीपरडोल में नाली निर्माण कार्य के लिए किया भूमि पूजन

आशीष श्रीवास/मरवाही

आज जनपद पंचायत मरवाही क्षेत्र क्रमांक 11 अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरडोल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनपद सदस्य श्रीमती गायत्री गणेश मार्को ने ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ओमवती जय सिंह उईके जी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिव, पंचगण एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर नाली निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास कार्यों में सहभागिता और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। नाली निर्माण कार्य से ग्राम पंचायत पीपरडोल के निवासियों को स्वच्छता और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे गांव का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर विकास की इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें