थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरोटी में पैरावट में जली हुई अवस्था में एक युवती का शव मिलने का मामला..

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरोटी में पैरावट में जली हुई अवस्था में एक युवती का शव मिलने का मामला..

संवाददाता…धनकुमार कौशिक… छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदाबाज़ार(डोंगरा)!! आज दिनांक 25.10.2025 को प्रातः 07:30 बजे लगभग सूचना मिली कि ग्राम चरोटी में ग्राम की ही युवती की पैरावट में जली हुई अवस्था में लाश मिली है। जिसकी सूचना पर थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल ग्राम चरौटी पहुंचा। साथ ही फोरेंसिक टीम के माध्यम से भी शव एवं घटनास्थल का सूक्ष्म जांच एवं निरीक्षण किया गया।

प्रारंभिक जांच में शव, मृतिका कु. तेजस्विनी पटेल पिता रूप सिंग पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम चरोटी पटेल पारा गुड़ी चौक का होना पाया गया है।

 

प्रथम दृष्टया प्रकरण में युवती की हत्या करना प्रतीत हो रहा है, अपितु प्रकरण में घटनास्थल संपूर्ण जांच कार्यवाही, गवाहों, परिजनों के कथन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संपूर्ण स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अग्रिम संपूर्ण वस्तुस्थिति एवं जानकारी प्राप्त कर आपको पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें