लवन गोवर्धन पूजा में पहुँच संदीप साहू ने मचाई धूम। राउत नाचा में भाग लिया। 6 लाख के भवन की घोषणा से यादव समाज में खुशी की लहर
संवाददाता…धनकुमार कौशिक… छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार
बलौदा बाजार(डोंगरा)!! जिला अंतर्गत लवन नगर में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित लोकप्रिय विधायक संदीप साहू, यादव समाज द्वारा बाजार चौक लवन में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में संदीप साहू ने पहुंच कर धूम मचा दी। मड़ई मेले में जनता की भीड़ में भारी उत्साह देखने को तब मिला जब विधायक संदीप साहू ने राउत नाचा में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झेरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने की।

पुराना तहसील चौक लवन में यादव समाज द्वारा विधायक साहू का स्वागत किया फिर बाजार चौक पहुंच गोवर्धन पूजा कर छेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। मंच में संदीप साहू को यादव समाज की महिलाओं द्वारा खुमरी पहनाकर एवं गोवर्धन टीका लगा कर स्वागत किया गया। विधायक संदीप साहू ने मंच से यदुवंशी कृष्ण भगवान और कर्मा माता के वाक्ये को सुनाते हुए अपना प्यार एवं सम्मान यादव समाज के प्रति प्रकट किया। उन्होंने श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार को तोड़ने की बात को एक सीख की तरह बताया।

झेरिया यादव समाज के मेघनाथ यादव, संजय यादव, नारांतक यादव, संतोष यादव, बिसाहू यादव, ओकिस यादव, भागीरथी यादव, रामस्वरूप यादव संग यादव समाज के अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक संदीप साहू के साथ विक्रांत साहू, मृत्युंजय पांडेय, अजय ताम्रकार, प्रकाश ताम्रकार, महेश कुर्रे, राकेश चतुर्वेदी, अजय बार्वे, अभय तिवारी, अक्षत मिश्रा, निखिल कुर्रे, रूपलाल, कैलाश, देवेश, हिमांशु हलधर, मंगलू यादव, भक्तु यादव, अशोक यादव, अर्जुन यादव, नरेंद्र साहू, डालेश्वर धीवर, भरत भूषण साहू, गेंदलाल सेन समेत समस्त ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।







