अश्लील गाली गलौज कर, मारपीट करते हुए गंभीर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
संवाददाता…धनकुमार कौशिक बलौदा बाजार
आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से बीयर बाटल एवं लोहे की चुडा से मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोट

आरोपी- कमलेश महंती निवासी ग्राम पाटन थाना भाटापारा ग्रामीण
प्रार्थी गोविंदा वर्मा निवासी ग्राम पाटन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 08.10.2025 को सायं के समय अपने भाई नागेंद्र वर्मा के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम अर्जुनी से वापस अपने गांव आ रहा था। कि *अर्जुनी टोनाटार रोड में नहर के पास आरोपी कमलेश महंती द्वारा जबरन रोककर, तुम लोग गांव में शराब बंदी कर रहे हो, मेरे पेट पर लात मार रहे हो, इस प्रकार की बातें बोलकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किया गया। इसके साथ ही आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से बियर के बोतल एवं लोहे के चूड़ा से भी मारपीट* कर प्रार्थी को गंभीर चोंट पहुंचाया गया।
की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 651/2025 धारा 296,351(2),126(2),109 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में *थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कमलेश महंती को हिरासत में लिया गया*, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ बीयर बोतल, लोहे के चूड़ा आदि से मारपीट कर उसे गंभीर चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 09.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।







