चकरभाठा उप तहसील भवन का लोकार्पण: पुन्नूलाल मोहले हे हाथों 

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

चकरभाठा उप तहसील भवन का लोकार्पण: पुन्नूलाल मोहले हे हाथों 

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

मुंगेली/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक पुन्नूलाल मोहले की मांग को स्वीकार कर चकरभट्ठा उप तहसील की घोषणा की थी जिसके कार्यालय भवन का शुभारंभ विधायक एवं पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने किया।
प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए तहसीलदार कुणाल पाण्डेय ने बताया कि चकरभट्ठा उप तहसील में एक राजस्व सर्किल,62 गांव तथा 10 पटवारी हल्का आएंगे।
नायब तहसील दार का प्रभार दिलीप खाण्डे को दिया गया है। प्रारंभ में यहां पूर्ण सेटअप होते तक लिंक कोर्ट के रूप में कार्य होगा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में चकरभट्ठा उप तहसील की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व विधायक पुन्नूलाल मोहले का आभार जताया।
उप तहसील शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर, लोकनाथ सिंह,मानिकलाल सोनवानी,शिवकुमार बंजारा,रामाधार जायसवाल, मानस सिंह बैस,नानेश साहू,सोम वैष्णव,मनोहर मोहले,राकेश साहू, श्रीहरि सिंह परिहार,तहसीलदार कुणाल पाण्डेय,नायब तहसीलदार दिलीप खाण्डे तथा सरपंच एवं पंच गण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें