शहीद राजा शंकर शाह जी की 168 वाँ बलिदान दिवस गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया: 

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

शहीद राजा शंकर शाह जी की 168 वाँ बलिदान दिवस गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया:

आशीष श्रीवास/ मरवाही

आपको बता दें कि 18 सितंबर 2025 दिन गुरुवार को गोंडवाना भवन बंशीताल ( दानीकुण्डी ) में शहीद राजा शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह मरावी जी की 168 व बलिदान दिवस समारोह का आयोजन युवा मोर्चा तथा ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

जिसकी अध्यक्षता तिरुमाय सरपंच ग्राम पंचायत बंशीताल पिंकी देवेंद्र श्याम जी ने की, इस दौरान विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई ।

जिसमें अतिथि के रूप में तिरु जनपद पंचायत सदस्य एवं वन सभापति व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सावन सिंह टेकाम, तिरुमाय गायत्री गणेश मार्को सदस्य जनपद पंचायत मरवाही, गुलाब सिंह मार्को जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, दया मार्को ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, शुद्ध कोराम , रतन मरकाम, निरंज आर्मो,टी नरोत्तम और अनिल पाव उप सरपंच कटरा, दुर्गेश पट्टी उप सरपंच बंशीताल,गोविंद पावले उपसरपंच नाका,मंगल सिंह, निलेश मरावी, अजीत मार्को, लोकनाथ मार्को,बबलूलाल श्याम, गणेश मार्को,देवेंद्र श्याम,दिलीप सरौता, धर्मेंद्र पोर्ते,सरोधन वाकड़े ,सूर्यप्रताप,इंद्रजीत आयाम,आनंद श्याम, इतवार पावले, समार पोया एवं सैकड़ो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे और शाहिद शंकर शाह जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

और पढ़ें