मरवाही में “नारी शक्ति सम्मान एवं उत्तर कौशल सम्मान” का भव्य आयोजन

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

स्वास्तिक कौशल विकास एवं शिक्षा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्कृष्ट कौशल

मरवाही/प्रयास कैवर्त

मरवाही के सेमिनार हॉल में “देखो और सीखो संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह – नारी शक्ति सम्मान एवं उत्तर कौशल सम्मान” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Swastik Skill Development & Education (स्वास्तिक कौशल विकास एवं शिक्षा) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

संस्था के संस्थापक Himanchal Rai के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन सिंह ठाकुर रहे।विशिष्ट अतिथियों में —उर्मिला राय, अनिता गुप्ता, अमर गुप्ता, प्रियदर्शनी सिंह, निकिता जायसवाल एवं मनीषा पटवार उपस्थित रहीं।

आयोजन में विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में —अमित रैदास, आदित्य सराफ, आयुष सराफ एवं संतोष प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

विजेता प्रतिभागी

🥇 प्रथम स्थान – रेखा ब्यूटी पार्लर

🥈 द्वितीय स्थान – पूजा ब्यूटी पार्लर

🥉 तृतीय स्थान – आशीं ब्यूटी पार्लर

समाज के लिए प्रेरणादायक पहल

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को “नारी शक्ति सम्मान” एवं “उत्तर कौशल सम्मान” से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और कौशल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें