संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसडोल में हुआ नेत्र परीक्षण शिविर

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसडोल में हुआ नेत्र परीक्षण शिविर

कसडोल, दिनांक 30 अक्टूबर 2025
स्वास्थ्य विभाग द्वारा “संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत आज विकासखण्ड कसडोल में एक दिवसीय नेत्र परीक्षण एवं निदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) में आयोजित किया गया।

शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा संपूर्ण नेत्र रोगों का परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान, दृष्टि परीक्षण, आँखों की सामान्य बीमारियों का निदान एवं परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को आँखों की नियमित जांच, स्वच्छता एवं नेत्र सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयाँ एवं चश्मे का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सा दल के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।कुल 115 मरीज का जांच हुआ जिसमें मोतियाबिंद के 33 मरीज, डायबीटिक रेटिनोपैथी ग्लूकोमा 2, कॉर्नियल अल्सर 3, ऑप्टिक एट्रॉफी2, अश्रुनली इन्फेक्शन 2, दृष्टि दोष 50, टेरिजियम 9 के मरीज मिले |
इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलौदाबाजार डॉक्टर आर के अवस्थी, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली अग्रवाल, डॉक्टर कमली सोनवानी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कसडोल डॉक्टर रविशंकर अजगल्ले,नेत्र सहायक अधिकारी शिवशंकर साहू कसडोल, गायत्री वर्मा, दीप्ति साहू, श्रीमती वंदना प्रसाद, अनसूईया साहू, श्यामसुंदर साहू, जागेश्वरी चौहान, रेखा राठौर,मधु यादव, पंकज साहू, वेगेश्वर यदु,,उद्धव पटेल, रामप्रसाद रात्रे, डेविड साहू, सारिक हैदरी, दीपक चौहान, जयरामबाबू पटेल,सरिता सूर्यवंशी,पद्मिनी सिंगरौल, सहायक नोडल अधिकारी जिला बलौदा बाजार अभिषेक वर्मा, बलौदाबाजार से पीतांबर साहू, सती वर्मा एसपीएस, कसडोल सीएचसी से जगमोहन पटेल,कमल साहू, घासीराम चौहान, गौरी वर्मा, संतोष साहू, संतोष प्रजापति, गंगोत्री यादव,लुकेश्वरी, चमेली क्षत्रिय, भानमती लहरी, संजीव घृतलहरे, मुकेश पैकरा, पूजा साहू उपस्थित रहे|
प्रतिवर्ष नेत्र जाँच अवश्य कराये,

Leave a Comment

और पढ़ें