मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अभियान “पहल” बच्चों को जीवन जीने की सीखा रही पाठ
अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली
“पहल”मस्ती कार्यशाला में बच्चों ने उत्तम जीवन जीने का सिखा पाठ l

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल जिला मुंगेली द्वारा “पहल” अभियान संचालित किया जा रहा है l
श्री नंदलाल पैकरा थाना प्रभारी जरहागांव के नेतृत्व में थाना प्रांगण में “पहल”। कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चो को थाना भ्रमण करना, जिससे बच्चे थाना की संचालित प्रक्रिया को समझ सके l
कार्यशाला के माध्यम से श्री नंदलाल पैकरा थाना प्रभारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को “पहल” कार्यक्रम के उद्वेश्य की जानकारी दिये l
उन्होंने सायबर धोखाधडी, विभिन्न प्रकार की ऑन लाइन ठगी के बारे में जानकारी दिये l मोबाइल की सही उपयोगिता की जानकारी दिये बच्चो को नशा एवं अपराधों से बचने की समझाइश दिए साथ ही पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दिये,उन्होंने विशेष रूप से कानून एवं सजा की भी विस्तृत जानकारी दिये l
पहल टीम से पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने बच्चो को मुख्य पांच बिंदु ( अनुशासित जीवन,पूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार , सुविचार, अच्छे दोस्त,अच्छे इंसान बनने ) पर प्रकाश डालते ईमानदारी, कड़ी मेहनत एवं लगन से पूर्ण शिक्षा की ग्रहण कर लक्ष्य की प्राप्ति करने को प्रेरित किया l
सभी ने मिलाकर “पहल मस्ती” में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिये। बच्चों को कार्यशाला में बताये गये विषयों पर प्रश्न उतर किया गया एवं पुरस्कार भी दिया गया l बच्चो ने अपराध से संबंधित कई बातों का आपस में साझा किये l
थाना प्रभारी ने नशा एवं हर प्रकार के अपराध से बचने को शपथ दिलाए l
समस्त उपस्थित जनों ने “पहल” सेल्फी जोन में फोटो खिंचवा कर “पहल मस्ती” की यादों को अपने मोबाइल में कैद कर लिये l
कार्यक्रम में शासकीय कॉलेज जरहगांव, शासकिय हायर सेकेंड्री स्कूल दशरंगपुर एवं शासकीय स्कूल कोना के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे l







