अमरकंटक यात्रा में रवाना हुए लवन के पत्रकार संघ ,कांग्रेस नेता विमल साहू का मिला सहयोग..
संवाददाता..धनकुमार कौशिक
बलौदा बाजार (डोंगरा)!!
।कसडोल विधानसभा के लवन पत्रकार संघ के पत्रकारो का टीम बुधवार 22 अप्रेल को माँ नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक के लिए हुए रवाना।पत्रकारो का टीम रतनपुर की सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया की नगरी में माँ महामाया का दर्शन लाभ लेते हुए दोपहर में अमरकंटक के लिए निकले।इस महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा में भेजने का सार्थक पहल एवं योगदान कसडोल विधानसभा के जुझारू नेता विमल साहू के विशेष पहल पर सम्भव हुआ है।
आपको आगे बताते चलें कि विमल साहू जनहित के कार्यों में सदैव योगदान देते आ रहे हैं।उक्त जनहित कार्यो में उनकी धर्म पत्नी अंजली साहू जिला पंचायत सदस्य का भी सराहनीय योगदान रहा है।इस अवसर पर पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार पुनुराम बंजारे, हरा एंथोनी बार्वे,महेश शर्मा ,आशीष शुक्ला, गोलू कैवर्त ,प्रहलाद कैवर्त ,दिलहरण कैवर्त ,अमल धीवर ,जीतू साहू सहित सभी सदस्यों को विमल साहू ने गमछा एवं श्री फल भेंटकर रवाना किये।पत्रकार साथियों का यात्रा अमरकंटक में माँ नर्मदा स्नान ,प्राकृतिक सौंदर्य का अध्ययन ,धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए वापसी में कानन पेंडारी बिलासपुर में भ्रमण करते हुए नजर आएंगे।







