मरवाही में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का जोरदार स्वागत, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Picture of Awas Kaiwart

Awas Kaiwart

FOLLOW US:

SHARE:

मरवाही/ प्रयास कैवर्त

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का आज जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के अल्प प्रवास के दौरान मरवाही आगमन पर भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर मरवाही नगर भाजपा कार्यालय के सामने पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा नजर आया और युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला।ओ

भाजपा युवा मोर्चा जिला जीपीएम के महामंत्री एवं मरवाही नगर पंचायत के युवा पार्षद अमर गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और जोरदार नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला जीपीएम के महामंत्री किशन सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिव प्रताप राय, जिला उपाध्यक्ष राकेश दीक्षित एवं दयाचंद पोर्ते, जिला सोशल मीडिया प्रभारी (व्यापार प्रकोष्ठ) चमन कुमार हलवाई, उत्तर मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव, बीजेपी युवा नेता आयुष मिश्रा,महामंत्री युवराज केवट, वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश सोनी, मध्य मंडल अध्यक्ष अजय रजक, महामंत्री संदीप मिश्रा, पिछड़ा वर्ग महामंत्री विक्रांत राय, जनपद सदस्य कुलदीप पाव एवं बीजेपी नेता लवकेश गुप्ता सहित मंडल, मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का पुष्पमालाओं से स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिला महामंत्री अमर गुप्ता ने अपने खेत से विशेष रूप से लाए गए ताजे बेर प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किए। इसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं माता शबरी के भक्ति प्रसंग से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे सादगी, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बताया, जिससे कार्यक्रम भावनात्मक रूप से और भी गरिमामय बन गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा से ही पार्टी जनसेवा के अपने संकल्प को साकार करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करें। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर गहन एवं सार्थक चर्चा हुई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Awas Kaiwart
Author: Awas Kaiwart

Learning about journalism and latest technology.

Leave a Comment