लवन थाना प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार सिंह ने संभाला पदभार, अपराधियों में हड़कंप

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

लवन थाना प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार सिंह ने संभाला पदभार, अपराधियों में हड़कंप

संवाददाता – धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार
बलौदा बाजार (डोंगरा)

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा नए वर्ष 2026 में पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना एवं चौकी प्रभारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसी क्रम में लवन थाना सहित कसडोल व अन्य स्थानों के प्रभारियों को हटाकर नवीन पदस्थापन किया गया है।


इस तबादला सूची के तहत लवन थाना प्रभारी के रूप में सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित प्रमोद कुमार सिंह ने 6 जनवरी को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि उनका प्रथम दायित्व क्षेत्र में अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाना एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करना होगा।
थाना प्रभारी श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट रेत लोडिंग कर रहे ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, शराब कोचियों एवं गांजा तस्करों पर पूर्ण रूप से लगाम कसने तथा कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा और थाना में आने वाले किसी भी निर्दोष व्यक्ति को असंतोष का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि नए थाना प्रभारी के पदभार संभालते ही क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया है। श्री प्रमोद कुमार सिंह इससे पूर्व वर्ष 2013 में कसडोल थाना, सिटी कोतवाली बलौदा बाजार, ट्रैफिक प्रभारी बलौदा बाजार, पलारी थाना प्रभारी सहित राजधानी रायपुर के विभिन्न थानों—मोहदा पारा, आजाद चौक, राजेन्द्र नगर, फाफाडीह ट्रैफिक—में प्रभारी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
प्रमोद कुमार सिंह की पदस्थापना से लवन क्षेत्र के आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह और भरोसे का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Comment