अपार आईडी एवं स्कूलों में रसोई गैस कनेक्शन हेतु दिये जरुरी निर्देश

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

अपार आईडी एवं स्कूलों में रसोई गैस कनेक्शन हेतु दिये जरुरी निर्देश

संवाददाता–धनकुमार कौशिक/बलौदा बाजार

 

बलौदाबाजार, 8 नवम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अपार आईडी एवं मध्यान्ह भोजन हेतु स्कूलों में रसोई गैस कनेक्शन की समीक्षा की। उन्होंने अगले 15 दिन का लक्ष्य निर्धारित कर अपार आईडी पंजीयन कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि अपार आईडी छात्रों के लिए एक 12 अंकों की यूनिक डिजिटल आईडी है, जो उनकी स्कूल से उच्च शिक्षा तक की पूरी शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखती है। इसमें छात्र की मार्कशीट, डिग्री, स्कॉलरशिप और अन्य उपलब्धियां दर्ज होती हैं। यह एक छात्र की पहचान को आधुनिक और पारदर्शी बनाने में मदद करती है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक छात्र क़ा अपार आई डी पंजीयन किया जाना हैं।

उन्होने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत स्कूलों में मध्यान्ह भोजन निर्माण हेतु एलपीज़ी गैस के उपयोग हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में दर्ज संख्या 150 से ऊपर हैं उन शालाओं में अनिवार्यतः एल पी ज़ी गैस के उपयोग सुनिश्चित करें.। यदि संचालनकर्ता समूह असमर्थता व्यक्त करते हैं तो तो दूसरे संचालन कर्ता कोनिस शर्त पर मौका दें कि उनके द्वारा एल पी ज़ी गैस ही ईंधन के रुप में उपयोग किया जाएगा। पहले 150 से अधिक दर्ज संख्या वाले स्कूलों को लक्ष्य करें, उसके बाद क्रमशः कम दर्ज संख्या का लक्ष्य पूरा करें।

बैठक में डी ई ओ संजय गुहे, डीएमसी नरेन्द्र वर्मा सहित सभी बीईओ उपस्थित थे।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment