प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: छत पर सौर ऊर्जा, घर में रोशनी और पैसे की बचत

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: छत पर सौर ऊर्जा, घर में रोशनी और पैसे की बचत

 05 हजार से घटकर 1570 रुपये तक पहुंचा बिजली बिल

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

 

मुंगेली,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब केवल बिजली बचत का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव की कहानी बन रही है। मुंगेली नगर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, गोकुल नगर निवासी शिक्षक श्री उमेश कुमार साहू ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर में 03 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है।

श्री साहू ने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 05 हजार से 06 हजार रुपये तक आता था, लेकिन योजना का लाभ लेने के बाद, पिछले डेढ़ महीने में उन्हें मात्र 01 हजार 570 रुपये का बिल भरना पड़ा। अब छत पर सौर ऊर्जा, घर में रोशनी और पैसे की बचत हो रही है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि “अब घर की छत से ही सूरज की रोशनी हमें रोशनी दे रही है।”

 

इस सफलता से प्रेरित होकर श्री साहू ने अपने भाई श्री उमाशंकर साहू को भी सौर ऊर्जा अपनाने की सलाह दी। उन्होंने भी अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया और योजना का लाभ प्राप्त किया। दोनों भाइयों ने कहा कि इस कदम से न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूती मिली है। श्री उमेश कुमार साहू का कहना है कि “ग्रीन एनर्जी अपनाना केवल परिवार का फायदा नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा है। सूरज की किरणों से बिजली बनाकर हम सभी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे सकते हैं।” दोनों भाइयों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि “सूर्यघर योजना हर घर में रोशनी और राहत दोनों लेकर आ रही है।”

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment