जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में 24 सितंबर 2025 को किया जाएगा जिला स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन 

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में 24 सितंबर 2025 को किया जाएगा जिला स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन

आशीष श्रीवास/गौरेला पेंड्रा मरवाही 

जिसमें क्षेत्र के विशेष रूप से नाक कान गला अस्थि मानसिक रोग एवं फिजियोथैरेपिस्ट इत्यादि चिकित्सा मंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

जहां स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ-साथ विशेष प्रभावित लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाकर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि अपने क्षेत्र के विशेष विकलांगता से प्रभावित लोगों तक इसकी जानकारी अधिक से अधिक पहुंचाएं।

यह शिविर 24 सितंबर दिन बुधवार को गौरेला के जिला अस्पताल सेनेटोरियम में आयोजित की जाएगी।

शिविर प्रारंभ होने का समय 10:00 से लेकर के शाम 5:00 बजे तक रहेगा जिस दौरान जिले के विकलांगता से प्रभावित सभी लोग अपना जांच और प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

ऐसे लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा जिनका विकलांगता 40% से काम या अधिक को प्रमाणित किया जाएगा साथ ही नया UDID कार्ड ( विशिष्ट दिव्यांग प्रमाण पत्र ) भी जनरेट किया जाएगा जिसमें प्रत्येक जनपदों से 80 एवं प्रत्येक नगरीय निकायों से 30 निशक्तजनों को उपस्थित कराने हेतु कहा गया है।

Leave a Comment