स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं ने रोपे 20 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं ने रोपे 20 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखुरी में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं द्वारा 20 पौधे बांधा की मैदान में रोपण किया,जिसमें नीम,बरगद,जामुन,कदम,बादाम,शीशम,करंज सहित गुलमोहर शामिल रहा।स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के युवाओं द्वारा लगातार पर्यावरण की दिशा में छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास करते नजर आते हैं।

उनका उद्देश्य है कि बढ़ती तामपान और गिरते भूजल स्तर,बढ़ते प्रदूषणों पर कुछ हद तक बचाओ मिल सके और स्वच्छ अनुकूल वातावरण भी बना रहे।स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डूकेश साहू ने बताया कि वर्तमान में पौधारोपण बहुत जरूरी है,क्योंकि यह पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखने,वायु को शुद्ध करने,जलवायु परिवर्तन से निपटने,जैव विविधता को बढ़ावा देने,वन्यजीवों के लिए आवास बनाने और बाढ़,कटाव तथा प्रदूषण को कम करने में मदद करता है,जो हमारे दैनिक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।दौलत सिंह राजपूत ने भी पौधारोपण करने के लिए अपील करते हुए कहा कि सिर्फ पौधारोपण करने वाले ही नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि पौधों की नियमित देखभाल व उनकी संरक्षण करें।इस अवसर पर सुरेश कुमार राजपूत,खिलेश्वर प्रसाद माण्डले,अक्षय कुमार माण्डले, थानसिंह गेंदले,राजू बंजारे, दौलत सिंह राजपूत,दुर्गेश राजपूत,शिवकुमार साहू व नितेश कुमार राजपूत कि पौधारोपण में अहम भूमिका रहीं।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment