राजपूत करणी सेना ने किया संगठन का विस्तार मुंगेली निवासी रविराज सिंह बने नगर प्रभारी, युवाओं में हर्ष का माहौल

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

  • राजपूत करणी सेना ने किया संगठन का विस्तार मुंगेली निवासी रविराज सिंह बने नगर प्रभारी, युवाओं में हर्ष का माहौल

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

मुंगेली। देश के सबसे बड़े और सशक्त राजपूत युवा संगठन राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर मुंगेली निवासी युवा समाजसेवी श्री रविराज सिंह को नगर प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त नगर प्रभारी रविराज सिंह ने इस दायित्व को पाकर गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के उत्थान और युवाओं की भलाई के लिए वे निरंतर कार्यरत रहेंगे। उन्होंने कहा – “राजपूत समाज की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को संजोते हुए, संगठन की नीति को मजबूती प्रदान करना मेरा पहला कर्तव्य है। समाज और युवाओं की सेवा के लिए मैं हर पल तत्पर रहूँगा।” इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की जानकारी मिलते ही मुंगेली क्षेत्र में राजपूत समाज के लोगों और विशेषकर युवाओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया। समाज के वरिष्ठजनों, संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं ने रविराज सिंह को बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नगर में संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा। ज्ञात हो कि राजपूत करणी सेना एकीकृत राजपूत युवा संगठन के रूप में लगातार समाज सेवा, सामाजिक समरसता, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के नेतृत्व विकास के क्षेत्र में कार्य करता आ रहा है। संगठन की एकजुटता और समर्पण भावना को देखते हुए ही रविराज सिंह जैसे ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों ने विश्वास जताया है कि रविराज सिंह अपने नेतृत्व कौशल और सेवा भावना से मुंगेली नगर में संगठन की पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment