बरात में खूनी बवाल, युवक की आंख फूटी, मुलमुला थाना क्षेत्र का है मामला..

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

बरात में खूनी बवाल, युवक की आंख फूटी, मुलमुला थाना क्षेत्र का है मामला..

संवाददाता..धनकुमार कौशिक

बलौदा बाजार(डोंगरा)!! जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत पौना गांव में बरात के दौरान अचानक बवाल मच गया, जब 16 अप्रैल को खोखरा गांव से पुनउराम यादव के घर आई बरात पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। परघनी कार्यक्रम के समय किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां बरात में शामिल युवकों पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी मारपीट साफ तौर पर कैद होती दिख रही है।

इस हमले में करीब 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें मनेश्वर यादव, अविनाश बरेठ, देवराज बरेठ और दूल्हे के पिता अशोक यादव शामिल हैं, जो सभी खोखरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं खरौद निवासी लोकेश यादव की आंख पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी आंख फूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment