ग्राम गैतरा में धान की चोरी करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

ग्राम गैतरा में धान की चोरी करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

संवाददाता…धनकुमार कौशिक/बलौदा बाजार…

● आरोपी द्वारा ₹35,000 कीमत मूल्य का कुल 25 कट्ठा धान किया गया था चोरी
● पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का कुल 47.160 किलोग्राम धान किया गया बरामद

प्रार्थी दुर्गेश साहू निवासी ग्राम गैतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हार्वेस्टर में कटाई करने के बाद अपने खेत के धान को गुडी चौक में रखा था एवं उसकी सुरक्षा के लिए दिनांक 01.12.2025 को अपने परिवारजनों के साथ वहीं पर सो गया था। कि दिनांक 01.-02.12.2025 की दरम्यानी रात लगभग 03:00 बजे देखा कि आरोपी मनीराम साहू, प्रार्थी के एक कट्ठा धान को चोरी कर सिर में रखकर ले जा रहा था, जिसे चिल्लाने पर वह तुरंत भाग गया। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा धान को गिनती कर देखा गया तो ₹35,000 कीमत मूल्य का 25 कट्टा धान आरोपी मनीराम द्वारा चोरी कर लिया गया था। कि रिपोर्ट पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी- मनीराम साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी

Leave a Comment