घर मे अकेला देखकर बुरी नीयत से नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

घर मे अकेला देखकर बुरी नीयत से नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

अतुल गुप्ता/ मुंगेली

थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ०ग० अप.क्र. 688/2025 धारा 333,74 BNS, 08 पॉक्सो एक्ट ।

गिरफ्तार आरोपी- करन नेताम उर्फ रामनारायण नेताम पिता स्व बैसाखु नेताम उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 01.12.2025 को नाबालिक पीडीता अपने परिजन के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनॉक 30.11.2025 को पीडीता घर मे अकेली थी करीबन 11-12 बजे करन नेताम घर आया और उसे अकेला देखकर लज्जाभंग करने की नियत से उसके हाथ को पकड कर इधर उधर छूने लगा, छेड़खानी करने लगा, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। बालिका संबंधी गम्भीर अपराध होने पर उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) जिला बिलासपुर के द्वारा तत्काल आरोपी के गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया।जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमति अचर्ना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी करन नेताम उर्फ रामनारायण नेताम पिता स्व बैसाखु नेताम उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैरी थाना तखतपुर जिला बिलासुपर को ग्राम कैरी से चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया | उपरोक्त कार्यवाही में एसआई दिलाराम मनहर आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी का काम सराहनी रहा।

Leave a Comment