बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप गैतरा के पास मालगाड़ी एवं पैसेंजर ट्रेन की हुई टक्कर

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप गैतरा के पास मालगाड़ी एवं पैसेंजर ट्रेन की हुई टक्कर

12 लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

संवाददाता–धनकुमार कौशिक /बलौदा बाजार 

 

बिलासपुर जिले में मेमू लोकल ट्रेन और मालगाड़ी के बीच गैतरा स्टेशन के पास भीषण टक्कर हो गई। जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि कलेक्टर ने की है। वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। रेलवे प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय रेस्क्यू का मानिटरिंग कर रहा है। सीआरएस स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि घटना स्थल से अब तक 12 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।

बिलासपुर रेल हादसे की जांच रिपोर्ट आई सामने, क्रू मेंबर ने की थी ये बड़ी गलती..

कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है, यानी रेल संरक्षा आयुक्त पूरे मामले की जांच करेंगे, उसके बाद ही पूरी वस्तु स्थिति का पता लग सकेगा।

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे की जांच रिपोर्ट आई सामने, क्रू मेंबर ने की थी ये बड़ी गलती !

हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

लोकल ट्रेन के क्रू मेंबर ने क्रॉस किया था डेंजर सिग्नल

कल शाम चार बजे बिलासपुर के पास रेल हादसा

बिलासपुर रेल हादसा मामले में ज्वाइंट फाइंडिंग रिपोर्ट सामने आ गई है। सुपरवाइजरी जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें प्राथमिक तौर पर ट्रेन क्रू मेंबर हादसे के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। लोकल ट्रेन के क्रू मेंबर ने डेंजर सिग्नल क्रॉस किया था। वहीं कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है, यानी रेल संरक्षा आयुक्त पूरे मामले की जांच करेंगे, उसके बाद ही पूरी वस्तु स्थिति का पता लग सकेगा।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें